भिंड | शहर के ग्राम विंडवा में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के युवा नेता धर्मेंद्र तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि कथा 24 से 30 मई तक आयोजित होगी। वहीं 31 मई को संत भंडारे का आयोजन होगा। कथा के पहले दिन शहर भर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही गणेश पूजन के बाद कथा का शुभारंभ होगा। वहीं कथा का वाचन पंडित शिवकांत महाराज करेंगे। वहीं कथा में परीक्षित रामप्रकाश तिवारी और अनार देवी रहेंगे।