भिंड | बौरेश्वरधाम विकास समिति द्वारा 19 मई को बौरेश्वर मंदिर परिसर में कलेक्टर इलैया राजा टी के लिए विदाई सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी समिति के पदाधिकारी इंद्रप्रकाश त्रिपाठी और नमोनारायण दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे आयोजित होगा। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहेंगे।