भिंड | गोरमी क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव के निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र सुरेश सिंह नरवरिया के आईएएस बनने पर लोधी समाज द्वारा ग्राम सैमरपुरा में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोधी समाज के वरिष्ठजनों ने श्यामवीर सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक हरिसिंह नरवरिया ने कहा कि श्यामवीर ने आईएएस बनकर समाज के साथ भिंड जिले का नाम देश में रोशन किया है। वे समाज के लिए आदर्श बन गए हैं। इस मौके पर कोक सिंह जी, देवेंद्र सिंघजी, रविंद्र सिंह, गंभीर सिंह आदि मौजूद रहे।