पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय न बनने पर पंचायत सचिव को पीटा

शौचालय न बनने पर पंचायत सचिव को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शौचालय न बनने पर पंचायत सचिव को पीटा

भिंड |
फूप थाना क्षेत्र के ग्राम सकराया में स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर में व्यक्तिगत शौचालय न बनने पर ग्राम पंचायत सचिव के साथ मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुरपुरा वार्ड क्रमांक नौ निवासी अनूप पुत्र रामचंद्र तिवारी वर्तमान में ग्राम पंचायत सकराया में सचिव हैं। उन्होंने फूप पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर एक बजे सकराया में मिडिल स्कूल के पास गांव के सुनील शर्मा ने अपने घर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालय न बनने को लेकर उनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...