श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित
भिंड | शासन द्वारा शुरू किए जा रहे नए शिक्षण सत्र से शुरू किए जा रहे हैं श्रमोदय विद्यालयों के लिए प्रवेश परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर दो केंद्र बनाए गए थे। शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक एक के प्राचार्य पीएस चौहान ने बताया शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक एक में कक्षा 8, 9 व 11 वीं व शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल केंद्र पर कक्षा 6, 7 व 8 वीं कक्षा के लिए परीक्षा हुई।