न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने फूलसिंह
भिंड | चतुर्थ श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ के जिला निर्वाचन अधिकारी रामबरन सिंह कुशवाह द्वारा संघ के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव कराया गया। जिसमें फूल सिंह बघेल, रामगोपाल श्रीवास, जसवंत यादव, नरसिंह यादव, शैलेंद्र शर्मा के बीच चुनाव हुआ। मतदान के दौरान संघ के सदस्यों ने वोटिंग की। मतगणना में सबसे अधिक मत फूलसिंह को मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रामगोपाल श्रीवास को 27 मतों से हराया। जीत के बाद फूलसिंह बघेल को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। उनकी जीत पर नारायण स्वरूप शर्मा, उम्मेद खान, शिवकुमार शुक्ला, बृजेंद्र गुबरेले, रामगोपाल श्रीवास, मुन्नालाल बघेल, रामसेवक यादव, नत्थू सिंह सेंगर, रामबहादुर सिकरवार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।