वृद्ध से शराब के लिए मांगे पैसे, न देने पर कर दी पिटाई
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसस्टैंड पर गुडलक बीयर बार के पास हेवदपुरा रोड से गुजर रहे एक वृद्ध के साथ एक युवक ने इसलिए मारपीट कर दी। क्योंकि उसने उसे शराब के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया। घटना शुक्रवार की रात 9.40 बजे की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांधी नगर हेवतपुरा रोड काली माता मंदिर के समीप निवासी बिखरे शाक्य (65) पुत्र गिरवर शाक्य ने पुलिस को बताया कि वे फलों का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार की रात 9.40 बजे वह फल बेचकर वापस घर लौट रहे थे। तभी हेवदपुरा रोड पर गुडलक बीयर बार के पास सोनू भदौरिया पुत्र मोहन सिंह भदौरिया निवासी शिवाजी नगर ने उनसे शराब के लिए पैसे मांगे। जब देने से इंकार किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।