पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजे का चौथा दिन, नमाजियों ने पढ़ी नमाज

रोजे का चौथा दिन, नमाजियों ने पढ़ी नमाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमजान का पवित्र माह का आगाज होने के बाद से ही शहर में मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। हर नमाज के दौरान बारिश की दुआएं भी की जा रही है। कड़ी धूप में 15 घंटे का कड़ा रोजा होने के बाद भी लोगों की आस्था में कमी नहीं आ रही है।

गौरतलब है कि रमजान के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी ने जहां लोगों की हालत खराब कर रखी है तो वहीं मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं रमजान माह में नगर की मस्जिदों मे तराबीह कर सिलसिला देर रात तक चल रहा है। रोजेदार तय वक्त पर रोजा अफ्तारी व सहरी कर रहे हैं। इसके अलावा चिलचिलाती गर्मी में मुस्लिम समाज के लोग रोजे रख कर अल्लाह की इबादत में मशगूल बने हुए है। रविवार को चौथा रोजा रखा गया। रमजान माह में मुस्लिम समुदाय के लोगों के सामूहिक रूप से रोजा अफ्तारी भी की जा रही है। मुस्लिम समुदाय द्वारा पाक रमजान माह में दीन हीन लाचार लोगों का सहयोग किया जा रहा है। उन्हें सामग्री भी दी जा रही है। प्रो. इकबाल अली ने बताया कि महीना गुनाहों से बचने और भलाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है।

आखिरी रोजा 15 घंटे 42 मिनट का: प्रो. इकबाल अली ने बताया कि आखिरी रोजे की अवधि 15 घंटे 42 मिनट की होगी। रमजान में आखिरी जुमा का खास महत्व है। आने वाले रमजान में अलविदा का रोजा 939 या 942 मिनट का हो सकता है। वहीं आखिरी रोजा 15 जून को पड़ेगा।

भिंड की जामा मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...