भिंड/मेहगांव | देश में लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कर्नाटक के राज्यपाल वाजू भाई बाला ने असंवैधानिक तरीके से जन-मत को नकारते हुए बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाया जो लोकतंत्र की हत्या थी। कांग्रेस पार्टी के कुशल नेतृत्व एवं जन भावना अनुसार देश के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार कर्नाटक में लोकतंत्र की बहाली हुई। यह बात मेहगांव में कांग्रेस के जिला महामंत्री राम हरी शर्मा ने कही। कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने की खुशी में जश्न मनाकर लोगों को मिठाई वितरित की। वहीं दूसरी ओर शहर में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष रवि यादव ने गोल मार्केट पर कुसुमबाई कॉलेज के सामने जश्न मनाकर मजदूरों को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डाॅ रमेश दुबे, डॉ राधेश्याम शर्मा, डॉ तरुण शर्मा, रविंद्र नरवरिया, रेखा भदौरिया, अरविंद सोनी, रामौतार चौधरी, सुनील त्यागी, जबर सिंह कुशवाह, सरदार गुर्जर, संदीप शर्मा, रमेश कांकर, रामेश्वर सिंह, नाथूराम शर्मा, मनीष शिवहरे, इलियास खान, हर्ष कुमार, हरेंद्र गुर्जर, हरनाम परमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।