पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1.96 करोड़ रु. से बनकर तैयार हुआ नप का भवन

1.96 करोड़ रु. से बनकर तैयार हुआ नप का भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहार में बरहा रोड पर बनाया गया नप का नवीन भवन।

बरहा रोड पर बनकर तैयार हुअा नया भवन

भास्कर संवाददाता | लहार

वर्षों से जर्जर भवन में कार्यालय संचालित कर रहे नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों को जल्द ही भवन की समस्या मुक्ति मिलने वाली है। पिछले डेढ़ साल से बरहा रोड पर भाटन ताल के पीछे चल रहे नप के नवीन भवन का निर्माण कार्य रविवार को पूर्ण कर लिया गया है। नप अध्यक्ष छक्कूलाल वर्मा ने बताया भवन में थोड़ा बहुत डेंटिंग-पेंटिंग का काम बकाया है। जो एकाध दिन में पूरा कर लिया जाएगा। आगामी दिनों में लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह द्वारा उद्घाटन कर भवन में कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा। भवन की सौगात मिलने से विभाग के साथ आम लोगों को भी पर्याप्त सुविधाएं प्राप्त होने लगेंगी।

रैन बसेरा में चल रहा कार्यालय: पूर्व में नगर परिषद कार्यालय भिंड-भांडेर रोड पर बनी बिल्डिंग में संचालित किया जाता था। लेकिन भवन जर्जर होने के साथ ही कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से समस्या बताई तो कार्यालय मां मंगला देवी मंदिर के पास 3 साल पूर्व सरकारी रैन बसेरा में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन खुद का भवन नहीं होने के कारण कार्यालयीन कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। भवन में बिजली-पानी की पर्याप्त सुविधा के साथ लोगों को नप पहुंचने में परेशानी हो रही थी। लेकिन नए भवन में लोगों को सर्व सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही कर्मचारियों को भी खुद के बेहतरीन कार्यालय स्थापित करने कमरे प्राप्त होंगे।

1.96 करोड़ रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग

नप की बिल्डिंग निर्माण के लिए 9 नवंबर 2016 को वर्क ऑर्डर जारी कर ग्वालियर की बजरंगबली कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ठेका लिया था। भवन 11 हजार वर्गफीट जगह में बनाया गया है, जिसका टेंडर 1 करोड़ 96 लाख रुपए में लिया गया। बता दें कि कार्यालय में कुल 50 कर्मचारी कार्य करते हैं। जिन्हें रैन बसेरा में 4 कमरों में काम करना मुश्किल हो रहा था। इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने नए भवन की मंजूरी शासन से प्राप्त की। नप सीएमओ महेश यादव ने बताया भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही लोकार्पण के बाद कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा।

जल्दी करेंगे शिफ्ट

नगर परिषद का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, जिसका शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा। शुभारंभ के साथ ही कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा। -छक्कूलाल वर्मा, अध्यक्ष, नप लहार

खबरें और भी हैं...