भागवत कथा का आयोजन 24 से
भिंड। ग्राम दीनपुरा गणपति ऑयल मिल के पास सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी नीकेराम गुबरेले ने दी। उन्होंने बताया कि कथा 24 से 30 मई तक आयोजित होगी। वहीं 31 मई को संत भंडारे का आयोजन होगा। कथा के पहले दिन शहर की 17वीं बटालियन से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।