पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संकट में ईश्वर की भक्ति नहीं छोड़ना चाहिए:शास्त्री

संकट में ईश्वर की भक्ति नहीं छोड़ना चाहिए:शास्त्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकट में ईश्वर की भक्ति नहीं छोड़ना चाहिए:शास्त्री

भिंड |
जिले के ग्राम गेहवत में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान रविवार को सुनील शास्त्री द्वारा प्रहलाद और ध्रुव कथा का वर्णन किया गया। जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। शास्त्री ने भक्ति मार्ग की महिमा बताते हुए कहा कि सच्ची भक्ति से ही भगवान की कृपा मिलती है। धु्रव और प्रहलाद जैसे भक्तों ने घोर कष्टों का सामना करते हुए भगवत भक्ति नहीं छोड़ी। कठिन दौर में भी वे भगवत नाम जपते रहे। उनकी इसी सेवा भक्ति के प्रसाद के रूप में उन्हें भगवान की विशेष कृपा मिली और वे भक्तों में श्रेष्ठ भक्त कहलाए। विपत्ति काल में भी ईश्वर के नाम का सहारा नहीं छोड़ना चाहिए। ईश्वर के प्रति अपने विश्वास को मजबूती देनी चाहिए। वहीं हर कष्ट और दुखों का निवारण करते हैं। ध्रुव और प्रहलाद ने भी कठिन परिस्थिति में विश्वास को डिगने नहीं दिया था।

खबरें और भी हैं...