बिहारी महाविद्यालय परिसर में सामाजिक संस्था के लोग कलेक्टर को सम्मानित करते हुए।
शहर के 64 समाजसेवी संगठनों ने कलेक्टर का किया सम्मान
बिहारी महाविद्यालय में आयोजित विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए श्रीराम सेवा समिति भिण्ड, श्री बांके बिहारी गिर्राज भंडारा सेवा समिति भिंड, अखंड परमधाम समिति, श्री बांके बिहारी शिक्षा प्रसार समिति भिंड, श्री मंशापूर्ण गोकुलधाम गौ सेवा समिति, अशासकीय प्रबंधक संघ, श्रमजीवी पत्रकार संघ, एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, क्षत्रिय समाज, जैन समाज, ब्राह्मण समाज, मुस्लिम समाज, नवजीवन सहायता संगठन, मिशन स्वच्छ, भारत विकास परिषद, भिंड संघर्ष समिति, मित्र परिषद, रोटी बैंक, कपड़ा बैंक, दीनदयाल रसोई, जिला अभिभाषक संघ, संकल्प कोचिंग, संजीवनी रक्तदान संगठन, अहिंसा ग्रुप, जिला ड्रग्स एंड कैट्रो, सत्संग महिला मंडल, दद्दा शिष्य मंडल, बेहतर शिक्षा बनाम सामाजिक कुरीतियां, स्पोर्ट्स क्लब (निरंजना क्लब), कायाकिंग कैनोइन, सपाक्स ग्रुप, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, प्रेस क्लब, रिषभ फाउंडेशन, व्यापारी संघ, व्यापार मंडल एवं गौशाला, अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा युवा अध्यक्ष, बौरेश्वर धाम सेवा समिति, गायत्री शक्ति पीठ, गायत्री मंदिर महिला मंडल, महिला पतंजलि योग समिति, पुरुष पतंजलि योग समिति, श्री रामसनेही सेवा समिति, जैन महिला समिति, शिवहरे समाज एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ आदि संगठनों ने कलेक्टर इलैया राजा टी को फूलमालाएं और उपहार देकर सम्मान किया।
भिंड के बच्चों ने 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम में शहर का नाम रोशन किया है: कलेक्टर
भास्कर संवाददाता |भिंड
भिंड के बारे में मैंने अन्य लोगों की तरह कई प्रकार की बातें सुन रखीं थी, जब कलेक्टर बनकर मैं भिंड आया था, तो उस समय भी मेरे मन में कई प्रकार की बातें आ रहीं थी। लेकिन कुछ समय गुजारने के बाद मैंने देखा कि यहां के लोगों में काफी ऊर्जा है, वे ऊर्जावान हैं। लेकिन वे भटके हुए हैं। उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। यह बात रविवार की शाम शहर के बिहारी महाविद्यालय परिसर में आयोजित विदाई और सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर इलैया राजा टी ने कही। इस मौके पर एसपी रूडोल्फ अल्वारेस, एएसपी गुरुकरन सिंह , तत्कालीन एएसपी अमृत मीणा, तत्कालीन एसडीएम बीबी अग्निहोत्री, एसडीएम संतोष तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि भिंड के लोगों में जिस प्रकार की ऊर्जा है। ऐसे ऊर्जावान लोग मैंने कहीं नहीं देखे हैं। साथ ही यहां के लोगों में देशभक्ति का जज्बा दिखाई देता है। शिक्षा के क्षेत्र में भिंड जिला पीछे नहीं है। उदाहरण के तौर पर विगत सालों में यहां से कई युवा उच्चपदों पर पहुंचे हैं। हाल के दिनों में हाईस्कूल और हायर सेकंडरी का परिणाम आया जिसमें जिले के छात्रों ने प्रथम स्थान पर रहकर भिंड का नाम रोशन किया है।
देने को हमारे पास सम्मान है
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कलेक्टर इलैया राजा टी के सम्मान में आज यहां पर भीड़ को देखकर एेसा लगता है कि पूरा शहर उमड़ पड़ा है। कलेक्टर साहब ने भिंड के लिए काफी कुछ किया है। लेकिन उन्हें हमारे पास देने के लिए सिर्फ सम्मान के अलावा कुछ भी नहीं है। इसलिए आज बड़ी संख्या में लोग यहां पर उपस्थित हुए हैं। इस मौके पर राजेश शर्मा, सुनील निराला त्रिपाठी, पूर्व विधायक परशुराम भदाैरिया, पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, एडवोकेट वीरेंद्र जैन, मनोज जैन, कमल किशोर शर्मा, दीपक चौधरी, राधेगोपाल यादव, गगन शर्मा, डॉ. शैलेंद्र परिहार, शैलेंद्र सांकरी, नीतेश जैन, बबलू सिंधी, कल्लू वाजपेयी, विपिन चतुर्वेदी, विमल शर्मा, प्रो. इकबाल अली, सत्यनारायण शर्मा, अनिल शर्मा, मायाराम शर्मा, किशोर शर्मा, राकेश शर्मा, राहुल भारद्वाज, विपन चतुर्वेदी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
गुरु ठान ले तो हमेशा के लिए रुक सकती है नकल
शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कलेक्टर के विदाई एवं सम्मान समारोह में उनके कार्यकाल में हुए बेहतर कार्यों की स्क्रीन स्लाइड चलाई जा रही थी, जिसमें भास्कर अखबार की खबरों की कटिंग सबसे ज्यादा थीं, जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और अन्य लोगों द्वारा सराहा गया। वहीं कलेक्टर इलैया राजा टी बोले मैं भिंड से जा रहा हूं। लेकिन अगर शिक्षक चाहे तो परीक्षा के दौरान नकल रुक सकती है।
यहां के लोग हृदय से मिलते हैं
गौरी सरोवर पर रविवार की सुबह बोट क्लब पर आयोजित विदाई सम्मान कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा कि मुझे भिंड में काम करने की ऊर्जा यहां के लोगों से ही मिली है। यहां के लोग जब किसी से मिलते हैं तो पूरे हृदय से मिलते हैं। वाटर गेम जहां खेल है तो पर्यटन भी है। गौरी सरोवर में स्थित बोट क्लब यहां के लोगों की मेहनत से ही तैयार हुआ है। मैंने तो सिर्फ मदद की है और आगे भी करता रहूंगा। इस मौके पर राधेगोपाल यादव, गोपाल यादव, दीपू श्रीवास्तव, डॉ.योगेंद्र यादव, नितिन दीक्षित, अमित दुबे, पूजा ओझा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में रविवार की रात आठ बजे शहर के खंडा रोड पर विदाई समारोह कार्यक्रम युवा समाजसेवियों के द्वारा आयोजित किया गया।