गोहद क्षेत्र की ग्राम पंचायत धमसा में पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन एवं 7.80 लाख रुपए से बने आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण मंत्री लालसिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर कमल सिंह, सज्जन सिंह, फरेंद्र सिंह, हरनारायण कुशवाह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
लोकार्पण के दौरान मंत्री आर्य ने कहा कि ग्राम धमसा में 1 लाख रुपए की बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। जिसकी आधारशिला आज रखी गई है। वहीं स्कूल भवन के लिए बाउंड्रीवाल का भी शिलान्यास किया जाएगा। धमसा क्षेत्र में 4 करोड़ रुपए की लागत से विकास को गति देने के प्रयास किए गए हैं। जिसमें 16 प्रधानमंत्री आवास 201 शौचालय, 50 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना का लाभ दिया गया है। इसी प्रकार 14 सीसी सड़क 1 करोड़ रुपए की स्वीकृत की गई है। साथ ही 1.50 लाख रुपए की लागत से टायलेट निर्माण के अलावा 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन की सौगात इस क्षेत्र में दी गई है।
उन्होंने कहा कि 1.46 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान को मंजूरी दी गई है। मुक्तिधाम बनाने के लिए भी 3 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। साथ ही 23 लाख रुपए की लागत से सुदूर सड़क का लाभ दिया गया है। विधायक निधि से 6 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन 2 स्वीकृत कराए गए है। जिन पर 15.60 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। उन्होंने कहा कि छोटी कॉलोनी में पेयजल की सुविधा के लिए एक नवीन हैंडपंप का खनन कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की सुविधा में आसानी होगी।