दो युवाओं ने किया रक्तदान
भिंड | संजीवनी रक्तदान संगठन के कार्यकर्ता विशाल जैन, आकाश उपाध्याय ने जरूरतमंद मरीजों के लिए शुक्रवार को रक्तदान किया। ब्लड डोनेट करने के बाद इन लोगों ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। लेकिन लोगों में अभी इस प्रकार की भ्रांति फैली हुई है। इसको दूर करने के लिए हम लोग इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इस मौके पर संजीवनी रक्तदान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित डॉक्टर्स उपस्थित रहे।