भिंड | स्टेशन रोड पर शिक्षा विभाग के सामने हाथ ठेला खड़े रहने से कार्यालय पहुंचने वाले वाहनों को काफी परेशानी होती है। चूंकि अब परीक्षा का समय नजदीक होने से कार्यालय में जिलेभर से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया । इसलिए वहां आने वाले वाहन भी जब रोड पर खड़े होने लगते हैं तो एक साइड में वाहन और दूसरी साइड में ठेला होने के कारण इस रोड पर जाम जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। डीईओ एसएन तिवारी ने यहां जाम की स्थिति न हो, इसलिए नगर पालिका को भी सूचित किया है।