पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क पर लगे डिवाइडर टूटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | शहर की सड़कों पर राहगीरों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डिवाइडर लगाए गए थे। लेकिन देखरेख के अभाव में वे अब टूट चुके हैं। इस कारण से आए दिन रोड पर हादसे हो रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि इस संबंध में विभागों के आलाधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी वे टूट हुए डिवाइडरों की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। गौरतलब है कि सदर बाजार, लश्कर रोड, नेशनल हाईवे 92 पर नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सीसी और लोहे के डिवाइडर लगा गए थे। लेकिन रात के समय भारी वाहनों की टक्कर से वे टूट गए हैं। इस कारण से वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाने में काफी परेशानी हो रही है। इस कारण से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही।

खबरें और भी हैं...