बिना हेलमेट चल रहे दो पहिया वाहन चालक
भिंड | शहर की सड़कों व हाईवे पर यातायात की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिसकर्मी केवल चालान बनाने में ही व्यस्त है। नगर के दो थानों सहित ट्रैफिक पाइंट पर खड़े जिम्मेदारों के सामने ही लोग बिना हेलमेट के गाडियां ले जाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी करने वाले इन वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं ज्यादातर एक्सीडेंट की घटनाओं में दो पहिया वाहन चालक या उनमें बैठे लोग ही शिकार होते हैं, जिन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना होता है। इसके साथ ही लोगों ड्राइविंग के साथ ही मोबाइल पर बात करने की आदत भी बढ़ी है।