भिंड | रौन कस्बे में मौनी बाबा की बगिया में रविवार से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन रविवार को शुरू हुआ। वहीं कथा से पहले कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर आगे चल रहीं थी। वहीं पुरुष श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। वहीं यात्रा का लोगों के द्वारा रास्ते में स्वागत किया गया। वहीं गणेश पूजन के बाद कथा आरंभ हुई। कथा का वाचन हरनारायण शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा भगवान का रूप है। इसको सुनने से मनुष्य के पाप दूर होते हैं।