पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवसर.. खेल वृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31

अवसर.. खेल वृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में खिलाड़ियों को दी जाने वाली खेलवृत्ति मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय महिला एवं ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय एवं राज्य स्कूल खेल, विशेष राज्य ग्रामीण एवं महिला खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजक,कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खेल वृत्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला खेल एवं युवा कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेल वृत्ति का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देन के लिए प्रदेश के ग्रामीण एवं महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन किया जाना है। खेल वृत्ति वर्ष 2018 के तहत 1 अप्रैल 2018 को खिलाडी की आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। खिलाड़ियों को म.प्र. का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की विगत वर्ष के 1 अप्रैल से वर्तमान के 31 मार्च अर्थात 1 वित्तीय वर्ष के खेल उपलब्धियों की गणना की जाएगी। खेल वृत्ति के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।

खबरें और भी हैं...