भिंड | जिला पंचायत सदस्य मानसिंह कुशवाह के द्वारा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर 26 मई को भारौली तिराहा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य कुशवाह ने बताया कि अमायन क्षेत्र के किसान और ग्रामीण बिजली, पानी और सड़क को लेकर काफी परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर धरना दिया जा रहा है। साथ ही धरने के दौरान कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में ग्राम पंचायतों के सरपंच, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग शामिल रहेंगे।