पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यहां की समस्याएं पहले से सुन रखी हैं विकास कार्य रहेंगे प्राथमिकता पर

यहां की समस्याएं पहले से सुन रखी हैं विकास कार्य रहेंगे प्राथमिकता पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले किए गए काम को गति दी जाएगी

कलेक्टर गुप्ता वर्ष 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वे दतिया एडीएम, मुरैना, ग्वालियर जिला पंचायत सीईओ सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने दोपहर के वक्त जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों की टीएल बैठक ली, जिसमें जिला पंचायत सीईओ आशीष कुमार मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले में पहले भी अच्छा काम हुआ है, उस कार्य को ओर गति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही अवैध उत्खनन के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस और माइनिंग के अधिकारियों के साथ इस मामले में विस्तार से बैठक लेंगे। उसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...