पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल के पैसे मांगे तो पंपकर्मी को दी जान से मारने की धमकी

पेट्रोल के पैसे मांगे तो पंपकर्मी को दी जान से मारने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाष तिराहा के पास स्थित भिंड ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप के सेल्समेन कोमल सिंह और उपेंद्र सिंह को दो बदमाशों ने रविवार को आग लगाने और जान से मारने की धमकी दी। दोनों सेल्समैन ने बदमाशों के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया।

सेल्समैन कोमलसिंह और उपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 7 बजे शिब्बू निवासी छोटी भारौली अपने दो अन्य साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने आया। बाइक में 200 रुपए की पेट्रोल भरवाई, जब मैंने पेट्रोल के दो सौ रुपए मांगे तो शिब्बू और उसके दो अन्य साथी गाली देने लगे। इसके बाद वे लोग बाइक चालू करके हम लोगों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद जब हमने शिब्बू का नंबर भारौली गांव के अन्य व्यक्ति से लेकर मोबाइल लगाया तो उसने फोन पर पेट्रोल पंप लूटने और आग लगाने की धमकी दी।

खबरें और भी हैं...