पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाट्सएप पर दोस्त ने लिखा जिगर है तो लगा के देखो फांसी, 10वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

वाट्सएप पर दोस्त ने लिखा- जिगर है तो लगा के देखो फांसी, 10वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाष नगर में सौरभ ने 23 फरवरी की रात फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

भास्कर संवाददाता | भिंड

शहर के राजपूत नगर इलाके में कक्षा 10वीं के छात्र की आत्महत्या के पीछे जो वजह निकलकर सामने आई है, वह बेहद चौकाने वाली है। ट्यूशन पर उसके साथ पढ़ने वाले दोस्त ने ही उसे वाट्सएप चैटिंग के दौरान आत्महत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश भी प्रारंभ कर दी है।

देहात थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि कक्षा 10वीं के छात्र राजपूत नगर निवासी सौरभ शर्मा (18) पुत्र अरविंद शर्मा ने 23-24 फरवरी की रात अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुबह जब देहात थाना पुलिस को सूचना मिली तो उसके शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान सामने आया कि सौरभ के साथ ट्यूशन पढ़ने वाला दोस्त अस्तित्व शिवहरे पुत्र राकेश निवासी शास्त्री नगर बी ब्लॉक से घटना वाली रात (23-24 फरवरी की दरम्यानी रात) 10.48 बजे से 11.05 बजे तक दोनों की वाट्सएप पर चैटिंग हुई है। इस चैटिंग में अस्तित्व ने सौरभ को लिखा कि जिगर है तो फांसी लगा के देखो। इसके बाद सौरभ ने जवाब दिया कि वह ऐसा कर सकता है। लेकिन फिर से अस्तित्व ने लिखा कि डरपोक फांसी नहीं लगा सकते और कुछ देर बाद सौरभ फांसी के फंदे से झूल गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाट्सएप चैटिंग के आधार पर अस्तित्व के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।

केस दर्ज कर लिया है

राजपूत नगर में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया कि उसके दोस्त ने ही उसे वाट्सएप चैटिंग कर आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसलिए उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया है। -उदयभान सिंह यादव, थाना प्रभारी देहात

खबरें और भी हैं...