पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लगुन में हर्ष फायर में दूल्हे के मामा को लगी गोली, रैफर

लगुन में हर्ष फायर में दूल्हे के मामा को लगी गोली, रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगुन में हर्ष फायर में दूल्हे के मामा को लगी गोली, रैफर

भिंड | पावई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एेतहार गांव में सोमवार रात लगुन-फलदान का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में से किसी ने हर्ष फायर कर दिया जिसमें दूल्हे कुलदीप के मामा मुकुट बिहारी को गोली लग गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगते ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में भगदड़ मच गई। फायर करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को ग्वालियर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...