कोचिंग पढ़ने गई किशोरी घर नहीं लाैटी
कोचिंग पढ़ने गई किशोरी घर नहीं लाैटी
भिंड | शहर के झांसी मोहल्ला से अज्ञात युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित चाचा ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक झांसी मोहल्ला में रहने वाली 16 साल की किशोरी के चाचा ने बताया सोमवार सुबह 11 बजे भतीजी कोचिंग पढ़ने के लिए घर से बाहर निकली थी। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश करने का प्रयास किया। जब उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई।