न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव 20 को
न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव 20 को
भिंड | मप्र चतुर्थ श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ के निर्वाचन अधिकारी रामबरन सिंह कुशवाह एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुबीर जोशी ने बताया कि 20 मई को न्यायिक कर्मचारीगण संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जाम कर दिए हैं। वहीं चुनाव कमेटी द्वारा उनके नामांकन की जांच की जा रही है। साथ ही चुनाव संघ के आला पदाधिकारियों के द्वारा कराया जाएगा।