पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवासों की जानकारी नहीं दी तो भाजपा नेता ने एसडीओ को पीटा

आवासों की जानकारी नहीं दी तो भाजपा नेता ने एसडीओ को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंचाई कॉलोनी की घटना दोनों आरोपी पर केस दर्ज

भास्कर संवाददाता | भिंड

सिंचाई विभाग की कॉलोनी में रहने वाले विधायक प्रतिनिधि और उनके भाई ने विभाग के एसडीओ के साथ मारपीट कर दी। घटना सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि भिंड विधायक प्रतिनिधि सूर्यकांत त्रिपाठी और उनके भाई चंद्रकांत त्रिपाठी ने सिंचाई विभाग के एसडीओ एलपी शर्मा पुत्र आरआर शर्मा निवासी रघुनाथ नगर भिंड से सिंचाई विभाग कॉलोनी के आवासों की जानकारी मांगी थी। इसी को लेकर सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे जल संसाधन विभाग के कार्यालय में उनका एलपी शर्मा से विवाद हो गया। इसमें सूर्यकांत और चंद्रकांत ने एलपी शर्मा की मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आई है।

खबरें और भी हैं...