पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टॉपर छात्राओं को मिलेगी 10 हजार रु. प्रोत्साहन राशि

टॉपर छात्राओं को मिलेगी 10 हजार रु. प्रोत्साहन राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्ड परीक्षाओं में सरकारी स्कूल स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा टॉपर छात्राओं को समर्थ लोग गोद लेकर उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी लें। इसके लिए भी पहल की जा रही है। कलेक्टर इलैया राजा टी ने इस अभिनव पहल के क्रियान्वयन के लिए महिला सशक्तिकरण अधिकारी महेंद्रसिंह अंब को नोडल अधिकारी बनाया है। गौरतलब है प्रशासन द्वारा बीते साल भी शासकीय स्कूलों की 55 टॉपर छात्राओं को प्रोत्साहित कराया गया था।

प्रोत्साहन

टॉपर छात्राओं को गोद लेने के लिए की जा रही है पहल, शासकीय स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा लाभ

स्वेच्छा से सरकारी अफसरों से जुटाएंगे राशि

जिले के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाली टॉपर छात्राओं काे प्रोत्साहित किए जाने के लिए पिछले साल की भांति इस बार भी विभिन्न विभागीय अधिकारियों से स्वेच्छा अनुसार राशि जुटाई जाएगी। इसके पश्चात टाॅपर छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर की उद्योग इकाइयों से टॉपर बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी निभाने के लिए इन्हें गोद लेने का आह्वान किया गया है। इस अभिनव कार्य के लिए एक-दो औद्योगिक इकाइयां आगे भी आई हैं। इस पहल से जहां एक आेर छात्राओं के अभिभावकों को उनकी पढ़ाई के खर्च में सहयोग मिलेगा वहीं दूसरी ओर अन्य छात्राओं को बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इसी तर्ज पर समाजसेवियों द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

रुक जाना नहीं योजना में असफल छात्रों को मिलेंगे तीन अवसर: शासन की रुक जाना नहीं योजना में परीक्षा में असफल हुए छात्रों को पुन: परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कक्षा 10 वीं व 12 वीं में कोई छात्र जितने विषय में फेल हुआ है उसके लिए पुन: परीक्षा में शामिल हो सकता है। जितने विषय में पास होता है वह नंबर जुड़ जाते हैं।

टॉपर छात्र- छात्राओं का करेंगे सम्मान

कांग्रेस के युवा नेता एवं समाजसेवी हरवीर सिंह कुशवाह द्वारा टॉपर छात्र- छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है इनके द्वारा पिछले साल भी लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित टाॅपर छात्राओं को सम्मानित किया गया था। इसी प्रकार अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भी जिले के टॉपर छात्र- छात्राओं को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...