पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार दिन बाद भी चंबल पुल की बैरिंग का नाप लेने नहीं आ पाए वेंडर, आवागमन बाधित

चार दिन बाद भी चंबल पुल की बैरिंग का नाप लेने नहीं आ पाए वेंडर, आवागमन बाधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंबल पुल बंद होने के कारण पैदल जाते राहगीर।

भौनपुरा हनुमंतपुरा मार्ग पर ट्रैफिक जाम में रेंगते हुए गुजर रहे वाहन

ग्वालियर-भिंड-इटावा मार्ग पर भारी वाहनों को किया प्रतिबंधित

भास्कर संवाददाता | भिंड

एनएच-92 की भिंड इटावा रोड पर स्थित चंबल पुल की खराब बैरिंग सुधारने के लिए चार दिन बाद भी वेंडर्स नहीं आए हैं, जिससे अब तक यह तय नहीं हो पाया कि आखिर कब तक चंबल पुल पर यातायात बहाल हो सकेगा। इधर पुल बंद होने की वजह से भिंड से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को फूप से भौनपुरा हनुमंतपुरा चौराहा होते हुए गुजरना पड़ रहा है, जिससे इस रोड पर न सिर्फ ट्रैफिक जाम हो रहा है बल्कि वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन ने इस रोड पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है।

यहां बता दें कि चंबल पुल के छठवें पिलर की दक्षिणी बीम की बैरिंग खराब हो गई है, जिससे उसकी स्लैब धसक गई। इस वजह से इटावा जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार से पुल पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। वहीं इटावा सेतु निगम ने पुल की बैरिंग सुधारने के लिए मेरठ और लखनऊ के कुछ वेंडर्स को बुलाया है, लेकिन अब तक कोई भी वेंडर्स पुल की खराब बैरिंग का नाप लेने नहीं आ पाया। हालांकि लोक निर्माण विभाग इटावा के अधिशासी अभियंता एमसी शर्मा ने बताया आज एक दो वेंडर्स से बैरिंग का नाप लेने आ सकते हैं। वहीं बुधवार को लखनऊ के बंधु ट्रेडर्स वाले आएंगे। यहां बता दें कि बंधु ट्रेडर्स पहले भी इस पुल पर मरम्मत का कार्य कर चुका है। इधर वेंडर्स नहीं आने की वजह से यह तय नहीं हो पा रहा है कि आखिर चंबल पुल पर यातायात कब तक बंद रहेगा।

मालनपुर पर रोके गए भारी वाहन: भिंड इटावा रोड पर चंबल पुल के खराब होने के बाद ट्रैफिक को भौनपुरा हनुमंतपुरा चौराहा मार्ग से डायवर्ट किया गाय है। यह ग्रामीण मार्ग होने की वजह से एनएच के ट्रैफिक को झेल नहीं पा रहा है, जिससे यहां पल पल पर ट्रैफिक जाम हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने बड़े भारी वाहनों को मालनपुर और भिंड शहर के पहले रोकना शुरू कर दिया है।

अभी तक कोई नहीं आया

चंबल पुल को सुधारने के लिए तीन वैंडर को बुलाया गया है। हालांकि अभी तक कोई नहीं आया है। बुधवार को एक दो वैंडर ने आने के लिए कहा है। बंधु ट्रेडर्स लखनऊ के लोग गुरूवार को आएंगे। तभी तय हो सकेगा कि पुल की मरम्मत में कितना समय लगेगा। - एमसी शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी इटावा

भौनपुरा हनुमंतपुरा मार्ग पर ट्रैफिक जाम में रेंगते हुए गुजर रहे वाहन

ग्वालियर-भिंड-इटावा मार्ग पर भारी वाहनों को किया प्रतिबंधित

भास्कर संवाददाता | भिंड

एनएच-92 की भिंड इटावा रोड पर स्थित चंबल पुल की खराब बैरिंग सुधारने के लिए चार दिन बाद भी वेंडर्स नहीं आए हैं, जिससे अब तक यह तय नहीं हो पाया कि आखिर कब तक चंबल पुल पर यातायात बहाल हो सकेगा। इधर पुल बंद होने की वजह से भिंड से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को फूप से भौनपुरा हनुमंतपुरा चौराहा होते हुए गुजरना पड़ रहा है, जिससे इस रोड पर न सिर्फ ट्रैफिक जाम हो रहा है बल्कि वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन ने इस रोड पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है।

यहां बता दें कि चंबल पुल के छठवें पिलर की दक्षिणी बीम की बैरिंग खराब हो गई है, जिससे उसकी स्लैब धसक गई। इस वजह से इटावा जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार से पुल पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। वहीं इटावा सेतु निगम ने पुल की बैरिंग सुधारने के लिए मेरठ और लखनऊ के कुछ वेंडर्स को बुलाया है, लेकिन अब तक कोई भी वेंडर्स पुल की खराब बैरिंग का नाप लेने नहीं आ पाया। हालांकि लोक निर्माण विभाग इटावा के अधिशासी अभियंता एमसी शर्मा ने बताया आज एक दो वेंडर्स से बैरिंग का नाप लेने आ सकते हैं। वहीं बुधवार को लखनऊ के बंधु ट्रेडर्स वाले आएंगे। यहां बता दें कि बंधु ट्रेडर्स पहले भी इस पुल पर मरम्मत का कार्य कर चुका है। इधर वेंडर्स नहीं आने की वजह से यह तय नहीं हो पा रहा है कि आखिर चंबल पुल पर यातायात कब तक बंद रहेगा।

मालनपुर पर रोके गए भारी वाहन: भिंड इटावा रोड पर चंबल पुल के खराब होने के बाद ट्रैफिक को भौनपुरा हनुमंतपुरा चौराहा मार्ग से डायवर्ट किया गाय है। यह ग्रामीण मार्ग होने की वजह से एनएच के ट्रैफिक को झेल नहीं पा रहा है, जिससे यहां पल पल पर ट्रैफिक जाम हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने बड़े भारी वाहनों को मालनपुर और भिंड शहर के पहले रोकना शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...