पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीर्थदर्शन में श्री जगन्नाथपुरी यात्रा 29 जून से

तीर्थदर्शन में श्री जगन्नाथपुरी यात्रा 29 जून से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीर्थदर्शन में श्री जगन्नाथपुरी यात्रा 29 जून से

भिंड | मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत श्री जगन्नाथपुरी यात्रा 29 जून से 4 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन 20 मई से 13 जून तक जमा किए जाएंगे। डिप्टी कलेक्टर डॉ. यूनुस ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत श्री जगन्नाथपुरी यात्रा के आवेदन नगर पालिका एवं जनपद पंचायतों में लिए जाकर शासन द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर में एंट्री किए जाएंगे। नवीन पद्घति अनुसार यात्रा में सम्मिलित होने वाले बुजुर्गों को आवेदन पत्र के साथ समग्र आईडी देनी होगी।

खबरें और भी हैं...