पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों को पढ़ाने के लिए मिलेगा 16 जीबी डेटा

शिक्षकों को पढ़ाने के लिए मिलेगा 16 जीबी डेटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य शिक्षा केंद्र ने शासकीय प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में शिक्षकों को हाईटेक करने की तैयारी की है। शिक्षकों को आॅनलाइन लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराने के लिए 16 जीबी डेटा उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

विभाग की कंप्यूटर पर आधारित पूर्व योजनाओं के सफल नहीं होने से हैडस्टार्ट जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन न होने से इस बार आॅनलाइन लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था की जा रही है। राज्य शिक्षा केंद्र सारी सामग्री जिला स्तर पर सॉफ्ट कॉपी में देगा। जहां से इसे विकासखंड स्तर पर भेजा जाएगा। विकासखंडों से बीआरसी के जरिए सामग्री शिक्षकों तक पहुंचेगी। शिक्षक एजुकेशन पोर्टल से भी सामग्री डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए शिक्षकों को 16 जीबी मेमोरी कार्ड दिए जाएंगे। शिक्षक यह कार्ड मोबाइल फोन में फीड करेंगे।

इसमें विभाग ऑफ लाइन तरीके से शिक्षण सामग्री डाउनलोड कर देगा। क्लास में जरूरत पड़ने पर सामग्री के जरिए पढ़ाई कराई जा सकेगी।

प्रयास

शिक्षा विभाग कर रहा है शिक्षकों को हाईटेक ट्रैक पर लाने की तैयारी, उपलब्ध कराया जाएगा ऑनलाइन लर्निंग मटेरियल

हेड स्टार्ट योजना फेल होने के बाद किया नया प्रयोग

राज्य शिक्षा केंद्र ने 2006 में हेडस्टार्ट केंद्र शुरू किए थे। इनमें कंम्प्यूटर की मदद से पढ़ाई होती थी। हेड स्टार्ट योजना के तहत स्कूलों में एलईडी, लैपटॉप, बैटरी, यूपीएस तो मिले, लेकिन कंटेंट के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया। इससे उपकरण बेकार पड़े हैं। अधिकारियों का कहना है अक्सर शिक्षक शिकायत करते हैं कि उनके पास किताबें नहीं पहुंचने के कारण वे ठीक से पढ़ा नहीं सके।

इंटरनेट की जरूरत नहीं, ऑफलाइन कर सकते हैं इस्तेमाल

एचडी कार्ड से लेसन प्लान देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। शिक्षक ऑफलाइन ही इस्तेमाल कर सकेंगे पर शिक्षकों का कहना है कार्ड से लेसन प्लान देखने के लिए बड़ी स्क्रीन वाले मोबाइल की जरूरत होगी। साधारण फोन की स्क्रीन छोटी होने से इसमें प्लान देखना संभव नहीं होगा यानी कार्ड उन्हीं शिक्षक को देना चाहिए जिनके पास स्मार्टफोन हो।

ऑनलाइन सिस्टम का मिलेगा फायदा

बच्चों को पढ़ाए जाने वाले सारे पाठ कार्ड में डाउनलोड होंगे। शिक्षक इनकी मदद के बगैर किताब के ही पढ़ा सकेंगे। इससे उन्हें काफी सुविधा होगी। -संजीव कुमार शर्मा, डीपीसी, भिंड

खबरें और भी हैं...