पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवर प्रोजेक्ट में मिलीं खामियां, ईई की रिपोर्ट के बाद भी नपा ने पाइप उखाड़कर नहीं की जांच

सीवर प्रोजेक्ट में मिलीं खामियां, ईई की रिपोर्ट के बाद भी नपा ने पाइप उखाड़कर नहीं की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवर प्रोजेक्ट में लाइन डालने के लिए खुदाई करती जेसीबी मशीन।

अनियमितताएं रुकवाने के दिए थे निर्देश

शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी द्वारा भी सीवर लाइन निर्माण में अनियमितता रोकने के लिए नपा सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि 15 गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिली है। इनको तत्काल प्रभाव से रुकवाया जाए।

शिकायतें सही पाई गईं

हमने सीवर लाइन कार्य में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें की हैं। नगरीय प्रशासन ईई द्वारा शिकायतें सही पाई गईं। लेकिन अब तक न तो सुधार हुआ आैर न जांच कराई गई। -आशा रतनचंद्र जैन, नेता प्रतिपक्ष, नपा, परिषद

जांच कराई जाना है

सीवर लाइन कार्य की जांच का प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। इसके अनुसार सुधार के लिए कंपनी को लिखा है। जिन स्थानों पर जांच कराई जाना है वहां जांच के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। खामियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। -जेएन पारा, सीएमओ, नपा, भिंड

इन बिंदुओं पर होना है सुधार

दुर्घटना रोकने के लिए कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बेरीकेड्स, रिबन , हेलमेट, शोरिंग आदि की व्यवस्था।

खुदाई के बाद निर्धारित मात्रा में गिट्टी डलवाकर कुटाई कराने के बाद ही पाइप डलवाए जाने की प्रक्रिया चले।

मेन हॉल निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग न हो। खराब ईंटें तत्काल निर्माण स्थल से हटवाई जाएं।

हाउसिंग कालोनी में ब्रांच सीवर कार्य में बिछाई गई लाइन में गिट्टी की जांच पाइप उखड़वाकर कराई जाए।

पाइपों के ज्वाइंट में रबरगेश किट का उपयोग किया जाए तथा ज्वाइंट निर्धारित मापदंड अनुसार कराए जाएं।

अनुबंध मुताबिक खुदाई एक बार में 250 मीटर में कराई जाए। काम पूरा होने के बाद ही आगे कार्य कराया जाए।

पाइप लेईंग के बाद रोड रेस्टोरेशन कार्य हो, शेष मटेरियल साइड से तत्काल हटवाया जाए ताकि परेशान न हो।

निर्माण स्थल पर आवश्यक टेस्ट के लिए फील्ड लैब की स्थापना कराई जाए।

एआरई व फील्ड इंजीनियर का आवश्यक रूप से स्थल पर प्रतिदिन उपस्थित रहना सुनिश्चित किया जाए।

खबरें और भी हैं...