पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैनिक कलेक्टर से बोला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मेरी मां के प्लॉट पर कब्जा कर लिया है

सैनिक कलेक्टर से बोला- कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मेरी मां के प्लॉट पर कब्जा कर लिया है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां बता दें कि आर्मी राइफल मेन राजकुमार सिंह ने कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को शिकायत कर बताया कि उनकी मां उत्तरा देवी प|ी नरेंद्र सिंह भदौरिया का रंजना नगर वार्ड 24 में डॉ रमेश दुबे की कोठी के समीप 1400 वर्गफीट का प्लॉट है, जिसकी रजिस्ट्री के साथ-साथ नामांतरण और डायवर्सन भी उनके पास हैं। उनका कहना है कि उनके पड़ोसी रमेश दुबे जो कि वर्तमान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं उन्होंने अपने राजनैतिक प्रभाव के चलते मेरे प्लॉट की लगभग सात फीट जगह पर गेट लगाकर कब्जा कर लिया है। साथ ही जब छुट्टी आने पर मैंने प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने की सोचा तो उनके द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। वहीं इस मामले में डॉ रमेश दुबे का कहना है कि उनके द्वारा किसी के भी प्लॉट पर कब्जा नहीं किया गया है। राजकुमार पहले भी यह विवाद खड़ा कर चुके हैं। जब उन्होंने एसडीएम के यहां इसकी शिकायत की तो उन्होंने खुद लिखित में राजीनामा कर लिया था। वहीं उन्हें फिर भी कोई परेशानी है तो वे राजस्व न्यायालय में जाने के लिए स्वतंत्र हैं। वे अपना पक्ष न्यायालय में रख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...