पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लहार व मछंड में कांग्रेस ने मनाई अांबेडकर जयंती

लहार व मछंड में कांग्रेस ने मनाई अांबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहार व मछंड में कांग्रेस ने मनाई अांबेडकर जयंती

भिंड |
लहार व मछंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अांबेडकर जयंती मनाई है। लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने अांबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया। लहार विधायक श्री सिंह ने कहा डॉ अांबेडकर ने संविधान निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर दलितों के उत्थान के लिए कार्य किए। इसलिए समाज उन्हें हमेशा याद करता रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के उदय प्रताप सिंह सेंगर, नरेश सिंह चौहान, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, महादेव शर्मा, सुरेन्द्र चौरसिया, आरडी बौद्ध, पहलवान बघेल मौजूद रहे। इसी प्रकार अांबेडकर पार्क मछंड में जिला पंचायत सदस्य वकील यादव और जनपद सदस्य रामा प्रकाश यादव ने बाबा साहब की जयंती मनाई है।

खबरें और भी हैं...