आरटीआई सूचना मांगने पर दी धमकी
आरटीआई सूचना मांगने पर दी धमकी
भिंड | आरटीआई कार्यकर्ता अखंड प्रताप सिंह चौहान ने गत दिवस शहर के जैन डिग्री कालेज में हो रही वित्तीय गड़गड़ी की जानकारी लेने के लिए सूचना का अधिकार के तहत जानकारी कालेज प्रबंधन से मांगी गई थी। लेकिन कालेज प्रबंधन की ओर से आरटीआई कार्यकर्ता चौहान को आरटीआई वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता अखंड प्रताप सिंह चौहान ने कालेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे द्वारा जो जानकारी मांगी गई थी। उसकी जानकारी 30 दिन में मिलना थी। लेकिन कालेज प्रबंधन की ओर से मुझे अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। आए दिन मुझे फोन करके आरटीआई वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा उच्च शिक्षा भोपाल, जीवाजी विश्वविद्यालय में की गई है।