पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम में अधिकारी शामिल होंगे 16 अप्रैल को

ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम में अधिकारी शामिल होंगे 16 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम में अधिकारी शामिल होंगे 16 अप्रैल को

भिंड | ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। साथ ही विभिन्न प्रकार की कार्रवाई को अंतिम रूप देने की पहल जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। सीईओ जिला पंचायत सपना निगम ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत डायरेक्टर वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट गिर्राज गोयल एवं सामाजिक न्याय विभाग के दीपक कुमार शाह 16 से 18 अप्रैल तक जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग करेंगे। साथ ही चिह्नांकित ग्रामों में भ्रमण कर अभियान का जायजा लेंगे। सीईओ जिला पंचायत निगम ने समस्त संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे राज्य सरकार के ग्राम स्वराज अभियान में अपनी महति जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान के अन्तर्गत चिह्नांकित 28 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर कार्रवाई का अवलोकन करेंगे।

खबरें और भी हैं...