पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर ब्रिगेड गाड़ियों की होगी मरम्मत, सीएमओ ने जारी किए निर्देश

फायर ब्रिगेड गाड़ियों की होगी मरम्मत, सीएमओ ने जारी किए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायर ब्रिगेड गाड़ियों की होगी मरम्मत, सीएमओ ने जारी किए निर्देश

भास्कर संवाददाता | भिंड

जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए नगर पालिका के पास चार फायर ब्रिगेड गाड़ी हैं। जिसमें तीन गाड़ी खराब हैं, जो सिटी कोतवाली के बाहर कंडम हालत में खड़ी हुई हैं। इन गाड़ियों की मरम्मत के लिए गत दिवस नगर पालिका सीएमओ जेएन पारा ने निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ इन संबंध में सीएमओ की तरफ से फायर ब्रिगेड प्रभारी राकेश शर्मा को लिखित में आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि दैनिक भास्कर द्वारा पेज चार पर कबाड़ में तीन फायर ब्रिगेड, एक गाड़ी कैसे काबू होगी आगजनी की घटनाएं नाम से शीर्ष खबर 12 अप्रैल काे प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के अधिकारी हरकत में आए। जिसके चलते 13 अप्रैल को सीएमओ जेएन पारा की ओर से कंडम गाड़ियों की मरम्मत करने के लिए निर्देश जारी किए गए।

कर्मचारियों को सुरक्षा यंत्र दिए जाएं: रविवार को भास्कर से चर्चा के दौरान फायर ब्रिगेड में पदस्थ कर्मचारियों ने बताया कि हमारे पास सुरक्षा उपकरण के अलावा यूनिफॉर्म तक नहीं हैं। इस बारे में हम लोग कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। वहीं जब हम लोग आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर जाते हैं तो उस दौरान हम लोगों को स्वयं की जिम्मेदारी पर आग पर काबू पाना होता है।

खबरें और भी हैं...