महावीरगंज में तैयार हो रहा है चौराहा
महावीरगंज में तैयार हो रहा है चौराहा
भिंड | नगर पालिका द्वारा शहर की महावीरगंज रोड का नवीन निर्माण साल 2017 में कराया गया था। इसी के चलते हुए रविवार को रोड पर चौराहा का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों ने जानकारी देते हुए इस चौराहा पर महावीर स्वामी की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया। इसके अलावा शहर की अन्य चौराहा और तिराहा पर महापुरुषों की प्रतिमा लगाई जाएंगी। इसके लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।