हैंडपंप के पास लगा कचरे का ढेर
भिंड | स्वच्छता को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है लेकिन शहर की मीट मंडी में पानी सप्लाई के लिए नगर पालिका द्वारा लगाए गए हैंडपंप के आसपास कचरे का ढेर लगा हुआ है। साथ ही वहां पर जलभराव होने से स्थानीय लोग उस पर पानी भरने और पीने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा नगर पालिका अधिकारियों से कई दफा शिकायत की गई है। लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं लोगों का कहना है कि यहां पर नियमित सफाई नहीं होने से ऐसे हालात बने हुए हैं।