बिजली सप्लाई के लिए लगेगी डीपी
भिंड | बिजली कंपनी द्वारा शहर के ऐतिहासिक गौरी सरोवर के किनारे बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसके लिए रविवार को कंपनी द्वारा लोहे के पोल लगाए गए हैं। मालूम हो कि सरोवर के आसपास डीपी नहीं होने से स्थानीय लोगों ने काफी दूर से कनेक्शन ले रखे थे। जिसमें उनको आए दिन परेशानी होती थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी की ओर से गौरी सरोवर के किनारे डीपी लगाई जा रही है। इसके बाद स्थानीय लोगों को नियमित बिजली सप्लाई हो सकेगी।