पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैंडपंप पर पानी भरने पर किशोर

हैंडपंप पर पानी भरने पर किशोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैंडपंप पर पानी भरने पर किशोर

के साथ मारपीट

भिंड | बरोही थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में गुरुवार को हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो लोगों ने एक किशोर के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बबलू(17) पुत्र घनश्याम यादव निवासी मदनपुरा गुरुवार की दोपहर तीन बजे अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गया हुआ था। वहां पर बैठे रामवीर सिंह, सुघर सिंह, प्रदीपसिंह निवासीगण मदनपुरा ने बबलू को हैंडपंप से पानी भरने के लिए मना किया। इस बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि तीनों लोगों ने मिलकर बबलू के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसके हाथ-पैरों में चोंटें आई। वहीं झगड़ा देख ग्रामीण लोगों ने दाेनों पक्षों को शांत किया। उसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस थाने में तीनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...