श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ 18 से
भिंड | शहर के बाहर पक्का ताल हनुमान मंदिर ग्वालियर रोड महापुर में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ और सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन 18 मई से किया जा रहा है। यह जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। उन्होंने बताया कि 18 मई की सुबह 8 बजे महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही कथा का वाचन सत्य मोहन पाराशर करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर की जा रही हैं।