पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम समय पर नहीं होते हैं घोषित: नरवरिया

महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम समय पर नहीं होते हैं घोषित: नरवरिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम समय पर नहीं होते हैं घोषित: नरवरिया

भिंड | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लीड कालेज एमजेएस की प्राचार्य मंजू अवस्थी को उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिला संयोजक अति राज सिंह नरवरिया मौजूद रहे। ज्ञापन के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महाविद्यालयों में अच्छी शिक्षा के दावे कर रही है। लेकिन स्थिति यह है कि प्रदेश के कालेज और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। इस कारण से परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में पुनर्मूल्यांकन की एक स्थायी नीति बनाई जाए। साथ ही कालेज में प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। हाल की में उच्च शिक्षा विभाग की बेवसाइट पर 2018-19 प्रवेश मार्गदर्शी निर्देश दिए गए हैं। उसमें छात्र को एक बार प्रवेश लेने के बाद उनकी शुल्क वापस नहीं होती है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। छात्र का प्रवेश एंट्रेंस परीक्षा के माध्यम से किसी अन्य कालेज में होता है तो उसे पूरी फीस वापस करने की नीति लागू की जाए।

खबरें और भी हैं...