भिंड | जिले के आलमपुर नगर में गुरुवार को ब्रदीनाथ की यात्रा के लिए करीब बीस लोगों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे में शामिल लोगों का स्थानीय लोग और उनके परिजन ने उनका स्वागत करते हुए रवाना किया। यह जत्था बद्रीनाथ पर करीब एक महीने तक रुकेगा। वहीं बद्रीनाथ जाने वाले लोग वहां पर भगवान के दर्शन कर वापस आएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर से कई साल बाद बद्रीनाथ के लिए जत्था रवाना किया गया है।