किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का अहम संगठन है: नरवरिया
भिंड | भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार को चंबल कालोनी सांसद निवास पर आयोजित हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री देवेंद्र नरवरिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरणीय अजय सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री नरवरिया ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा का सबसे अहम संगठन है। इस मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी को निरंतर बढ़ाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत के कारण ही आज पार्टी सत्ता में है। नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत शुरू कर देना होगी। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह भदौरिया,जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत उर्फ टंटी, पटेल यादव, वासुदेव पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष थान सिंह भदौरिया, रामनरेश शर्मा, मदन सिंह, सुशीला नरवरिया, शंभूदयाल श्रीवास आदि उपस्थित रहे।