पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर नगर में नहीं हुआ सड़क का निर्माण, लोग हाे रहे हैं परेशान

अंबेडकर नगर में नहीं हुआ सड़क का निर्माण, लोग हाे रहे हैं परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | शहर के वार्ड क्रमांक 25 अंबेडकर नगर में सौरभ स्क्रीन प्रिंटर वाली गली इन दिनों दलदल बनी हुई है। स्थिति यह है कि रोड पर जलनिकासी के लिए नालियां नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं लोगों ने बताया कि नगर पालिका की ओर से रोड बनाने के लिए तीन बार गिट्टी डाली गई। लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। बारिश के दिनों में लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है।

खबरें और भी हैं...