पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेत के दाम घटाने के लिए पंचायतों को सौंपी खदानें फिर भी 1500 रु की ट्रॉली चार हजार रु मेंे मिल रही

रेत के दाम घटाने के लिए पंचायतों को सौंपी खदानें फिर भी 1500 रु की ट्रॉली चार हजार रु मेंे मिल रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक खदान पर रेत इकट्‌ठा करती मशीन।

पुराना सिस्टम: खदानों को माइनिंग कार्पोरेशन को लीज पर दे रखा था। लेकिन खदान मिनी ठेकेदार चलाते थे।

ठेकेदार अपने मनमाफिक रायल्टी वसूलकर रेत बेचते थे

बाद में खनिज विभाग ने रेत कारोबारियों को चिह्नित किया। ई-टिपी भी चलाई। लेकिन कोई बदलाव नहीं आया।

125 रु. प्रति घन मी. रॉयल्टी तय, ले रहे 1100

नई रेत नीति के तहत जिले के लहार, मेहगांव और रौन ब्लॉक की 15 रेत खदानें संबंधी पंचायतों को सौंपी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतें ही इन खदानों का संचालन करेगी। इसके लिए शासन ने रेत की 125 रुपए प्रति घन मीटर दर भी निश्चित कर दी है। लेकिन रेत माफिया और सरपंचों के आपसी गठजोड़ की वजह से आमजन को यह रेत 1,000 से 1100 रुपए घनमीटर के भाव से मिल रहा है। जबकि जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। परिणामस्वरूप रेत के दामों में गिरावट नहीं आ पा रही है, जिससे निर्माण कार्यों की लागत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

नया सिस्टम: खदानों को चलाने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों को दी है।

कोई भी व्यक्ति खनिज विभाग के सेंड पोर्टल पर 125 रुपए प्रति मी. के भाव से बुकिंग कर सकता है।

इसके बाद उसे प्रवेश पत्र मिलेगा। इसे लेकर वह अपनी गाड़ी के साथ जाकर संबंधित खदान से उतना रेत उठा सकता है।

एक नजर में समझें अवैध वसूली का गणित

वाहन निर्धारित रॉयल्टी बाजार रेट

सादा ट्राॅली 1500 4000

तीन पट्टा ट्रॉली 2000 8000

डंपर 6000 25,000

नए सिस्टम में खामियां: नई व्यवस्था में सरपंचों को रेत उठाने वाले व्यक्ति के प्रवेश पत्र पर दिए गए एक कोड की जांच के अधिकार दिए गए हैं। लेकिन अब सरपंच अधिक पैसा कमाने के लालच में आमजन से राॅयल्टी शुल्क के अलावा भी पैसे वसूल रहे हैं जिससे हालात पहले जैसे हो गए।

रेट में नहीं आया कोई अंतर

रेत के दामों को नियंत्रित करने के लिए भले ही सरकार ने नई रेत नीति बन गई हो, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नजर नहीं आया है। हम पहले भी साढ़े सात से आठ हजार रुपए में ट्राली खरीद रहे थे और आज भी उसी दाम में ट्राली मिल रही है। उमेश त्रिपाठी, ठेकेदार नगरपालिका

10 हजार की है रेत की ट्रॉली

मेरा भारोली रोड पर मकान बन रहा है। पहले ट्राली आठ से साढ़े आठ हजार रुपए में मिल रही थी। अब प्लास्टर कराना है। उसके लिए ट्राली 10 हजार रुपए में मिल रही है। - प्रदीप शर्मा, बायपास रोड

हम ओवरलोड गाड़ियों पर करते हैं कार्रवाई

ऑडियो में जो व्यक्ति इस तरह की बात की जा रही है, उसे मैं जानता नहीं हूं। ओवरलोड यदि कोई गाड़ी निकलती है और उसकी सूचना मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - बाल्मीक चौबे, थाना प्रभारी लहार

ऑनलाइन बुक करें रेत शिकायत पर करेंगे कार्रवाई

ग्राहक को सेंड पोर्टल पर जाकर रायल्टी की बुकिंग करना है। इसमें पंचायत का बहुत ज्यादा रोल नहीं है। फिर भी यदि कोई गलत कर रहा है, तो शिकायत मिलने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। - डॉ इलैया राजा टी, कलेक्टर भिंड

खबरें और भी हैं...