पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं, सरसों, चना, मसूर की खरीद

आज से होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं, सरसों, चना, मसूर की खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

भास्कर संवाददाता | भिंड

जिले में कृषि उपज की समर्थन मूल्य खरीद फरोख्त की प्रक्रिया 16 अप्रैल सोमवार से शुरू होने जा रही है। गेहूं की खरीद नागरिक आपूर्ति निगम एवं सरसों, चना, मसूर विपणन संघ द्वारा की जाएगी। गेहूं खरीद की प्रक्रिया 38 केंद्रों पर तथा सरसों, चना, मसूर की खरीद 18 केंद्रों पर होगी। गौरतलब है पिछले दिनों जिले में कर्फ्यू लगने और माहौल असामान्य रहने के चलते गल्ले की खरीद नहीं हाे सकी। एसडीएम संतोष तिवारी ने आज गल्ला मंडी के खरीद केंद्रों का अवलोकन किया और किसान विश्राम गृह खुलवाने सहित अन्य निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...