24 दिन बीते, फसल काटने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई
देहात थाना क्षेत्र के जवासा हार में फरियादी रामअवतार शिवहरे की खेत में खड़ी सरसों की फसल को 23 मार्च की रात को पांच लोगों ने काट लिया था। जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। फरियादी रामअवतार शिवहरे ने बताया कि 23 मार्च की रात को भवरसिंह, उमाशंकर, करनसिंह, ओमप्रकाश, जीतू, छोटू और संतोष ने एक राय होकर जवासा हार में स्थित मेरे खेत में सरसों की फसल को काट लिया था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद मैंने देहात थाने में संबंधित सभी लोगों के खिलाफ नाम दर्ज एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन रिपोर्ट खिलाने के 24 दिन बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वे लोग आए दिन मुझे रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।